15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने की यात्रा तैयारियों की समीक्षा

डीएम चमोली ने की यात्रा तैयारियों की समीक्षा

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर यात्रा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को यात्रा मार्ग के साथ ही धाम और पड़ावों पर समय से सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को माणा में 14 से 25 मई तक आयोजित होने वाले पुष्कर कुम्भ के लिए भीमपुल से केशव प्रयाग तक रैलिंग लगाने व संगम पर जंजीरे व मार्ग पर बैरीकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान आवश्यक उपकरणों के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को हेमकुंड में घोड़े-खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था करने और पशु चिकित्सा अधिकारी को घोड़े खच्चरों की टैगिंग करने के निर्देश दिए।