जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में सेना के कर्नल समेत 3 अफसरों के शहीद होने की ख़बर है। जानकारी के मुताबिक कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं ने देश की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों से बदला लेने के लिए सेना ने मोर्चा खोल दिया है। सेना की ओर से साफ किया है कि अफसरों की शहादत का बदला हर हाल में लिया जाएगा।


More Stories
अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं मिला, ‘VIP’ आरोपी को संवैधानिक पद का इनाम मिला: राहुल गांधी
जंतर-मंतर पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी, प्रेस क्लब में बताई जुल्म की हकीकत
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित