देर रात भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने पर कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ये हम सभी भारतीयों के लिये गर्व का विषय है कि जो पाकिस्तान लगातार हमारे देश पर कभी आंतकियों के माध्यम से कभी सीज़ फायर तोड़कर हमले करता आ रहा है उसका मुंहतोड़ जवाब आज हमारे देश की भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से उड़ाकर दिया आज भारतीय सेना ने एक बार फिर से अपना पराक्रम पूरे विश्व को दिखा दिया है और साबित कर दिया है कि जब जब भारत की अस्मिता पर कोई भी हमला करेगा उसका यही हश्र होगा ।
ऑपरेशन सिंदूर विपक्ष के समर्थन के साथ सरकार के साहसिक निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं यह निर्णय क़ाबिले तारीफ़ है और देश की सेना पर पूरे देश को गर्व है ।

More Stories
उत्तराखंड में सोशल मीडिया वॉर, कांग्रेस ने फर्जी पोस्ट को लेकर पुलिस से की शिकायत, 1 हफ्ते में कार्रवाई न होने पर धरना देने की चेतावनी
सीएम धामी ने सितारगंज में किया पुल का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी की चमोली में अहम बैठक