14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में नेपाली महिला को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में नेपाली महिला को किया गिरफ्तार

एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी व सघन चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला कल्पना पत्नी प्रेम बहाुदर निवासी नेपालगंज जिला बांके नेपाल राष्ट्र हाल निवासिनी गौरीकुण्ड के कब्जे से तीन पेटी (36 बोतल) शराब की बरामदगी की गयी है। इस महिला के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में नेपाली महिला को किया गिरफ्तारपूछताछ में इस महिला द्वारा बताया गया कि उसका इरादा लायी गयी इस शराब की एक बोतल को निर्धारित मूल्य से ऊंचे दामों में बेचकर बिना शारीरिक श्रम किये ही ठीक-ठाक पैसा कमाने का था, ताकि उसे मेहनत मजदूरी न करनी पड़े।

See also  कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत

*पुलिस टीम का विवरण -*

1- चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कण्डारी

2- आरक्षी अर्जुन सिंह, चौकी गौरीकुण्ड

3- आरक्षी विनोद सिंह, चौकी गौरीकुण्ड

4- महिला आरक्षी पायल चौहान, चौकी गौरीकुण्ड

जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है। प्रचलित यात्रा अवधि में जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 05 मुकदमे दर्ज कर 247 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Ad 2
See also  चंपावत के पशुपालकों का आक्रोश, डीएम को भेजी शिकायत, उठाई अहम मांग