15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में इस सड़क को डामर करने को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में इस सड़क को डामर करने को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ में बरड़ बैंड से पांखू कोकिला देवी मंदिर तथा पांखू से धरम घर होते हुए कोटमनिया तक सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण करने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में मसूरी स्थित शहीद स्थल पर शेड के निर्माण किए जाने की घोषणा को मसूरी शहीद स्मारक समिति द्वारा किए गए अनुरोध पर संशोधित करते हुए मसूरी शहीद स्थल से लगी भूमि पर उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनाने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण हेतु ₹95.84 लाख तथा गांधी इण्टर कालेज पनुआनौला में 04 कक्षों के निर्माण हेतु ₹99.95 लाख की स्वीकृति दी है।

See also  श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक