राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

16वें वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर है। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जिसमें यहां की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

More Stories
महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह