आदि कैलाश यात्रा प्रथम दल के यात्रियों ने गुंजी में ।।यादों के जंगल में पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी की पहल उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित 10000 फीट की ऊंचाई पर गूंजी में पर्यटक आवास गृह परिसर स्थित बंजर भूमि पर ।।।यादों के जंगल।।। के तहत पौधारोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गुरु रानी द्वारा पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई जाती है व शपथ रजिस्टर भरवाया जाता है।
यात्रियों को गूंजी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए जाते हैं। विगत वर्षों में भी उनके द्वारा यात्रियों के माध्यम से नाभीढाग,काला पानी और जौलिगकौग में पौधा रोपण किया गया था ।अब यात्रियों के माध्यम से गुंजी स्थित बंजर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। जिसकी देख देख पर्यटक आवास गृह गुंजी के कर्मचारियों के द्वारा की जाएगी।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ