हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होगी। इस हेतु चमोली जिला प्रशासन और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यात्रा मार्ग से भारतीय सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही गोविंदघाट में वैली ब्रिज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी संदीप तिवारी की मॉनिटरिंग में यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा