14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश यात्रा के तीसरे जत्थे का पिथौरागढ़ में जोरदार स्वागत

आदि कैलाश यात्रा के तीसरे जत्थे का पिथौरागढ़ में जोरदार स्वागत

आदि कैलाश यात्रा तृतीय दल के यात्रियों के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आवास गृह के कर्मचारियों ने यात्रियों को माला पहनाकर व जूस पिलाकर स्वागत किया। यात्रियों को शहीद स्मारक स्थल में।‌ एक दिया शहीदों के नाम ‌।‌।के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन कार्यक्रम से जोड़ा ।यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई व शपथ रजिस्टर भरवाया। आदि कैलाश यात्रा के तीसरे जत्थे का पिथौरागढ़ में जोरदार स्वागतयात्रियों को गुंजी में पर्यटक आवास गृह के समीप पड़ी बंजर भूमि में।।।‌ यादों के जंगल।।।। में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए ।यात्रियों ने कहा कि जहां वे आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन करेंगे वहीं प्रकृति संरक्षण के लिए भी पौधा लगाकर महान कार्य करेंगे ।उन्होंने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्यों की सराहना की तथा कहा कि ऐसा सरकारी आवास गृह उन्होंने पहली बार देखा जिसमें पर्यावरण संरक्षण के तहत बृहद स्तर पर कार्य हुआ है। यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह परिसर में भी पौधा रोपण किया। इस अवसर पर पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी दल के गाइड वेद प्रकाश भट्ट हर सिंह शेर सिंह सौरव खोलिया गोपाल बिष्ट विजय बोरा हंसी महेश कुमार दीपक राजेंद्र विनीत सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में 41 टनल हो गईं ब्रेक थ्रू