संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 322 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के कार्यक्रम के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।। के तहत आज पर्यटकों ने जहां पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। वहीं उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी, विजय बोरा उपस्थित रहे।

More Stories
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन
चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं