27 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, डीएवी कॉलेज में खास कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, डीएवी कॉलेज में खास कार्यक्रम

आज डीएवी महाविद्यालय के विधि विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष 15 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है, इस बार इस दिन की थीम एंपावरिंग नेक्स्ट जनरेशन थी, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा जो देश का भविष्य है को लोकतंत्र का महत्व समझाया जा सके। कार्यक्रम का प्रारंभ मौजूद प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ के आर जैन ने बच्चों को समझाया की लोकतंत्र में अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया।

See also  25 लाख की स साइबर ठगी से जुड़े गैंग का सदस्य गिरफ्तार

लोकतंत्र का महत्व और जरूरत

कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ प्रतिमा सिंह ने श्रोताओं को लोकतन्त्र की महत्ता समझाई और संविधान की रक्षा पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि संविधान में निहित लोकतंत्र तभी सुरक्षित रह सकता है जब देश सुरक्षित हाथों में होगा इसके लिए ये जरूरी है की युवा अपने मतदान का उपयोग सोच समझकर करें, उन्होंने श्रोताओं से लोकतन्त्र के सामने वर्तमान में जो चुनौतियां है उन पर भी प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ पारुल दीक्षित ने भी श्रोताओं को बताया की आज देश में जो तकनीकी क्षेत्र में तरक्की हो रही है वो लोकतंत्र द्वारा चुनी गई सरकारों की वजह से हो रही है। वक्ताओं में राजनैतिक शास्त्र के प्रोफेसर डॉ अरुण रतूड़ी ने भी अपने विचार रखे, विधि विभाग के विद्यार्थियों ने भी उक्त विषय पर अपनी बातें रखी, विद्यार्थियों में मोहित जोशी, देवांश, स्वाति, अरविंद आदि ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ मनमोहन सिंह जस्सल, डिप्टी प्रॉक्टर एस वी त्यागी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार,विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ जे एस चांदपुरी, डॉ विवेक त्यागी,डॉ राजेश दुबे, डॉ अपूर्व मावई, डॉ रवि दीक्षित, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

See also  सीएम धामी ने राज्य के लेखकों और साहित्यकारों से की मुलाकात