8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टीबी मुक्त अभियान का आगाज, पिथौरागढ़ की 252 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया

टीबी मुक्त अभियान का आगाज, पिथौरागढ़ की 252 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH (Joint Squad for Health) टीम का शुभारंभ आज नई दिल्ली से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद पिथौरागढ़ में भी किया गया। इस अवसर पर जनपद की टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि JOSH टीम में 5 माई भारत वॉलंटियर्स, 5 एनसीसी कैडेट्स तथा एक क्लास-1 अधिकारी शामिल होंगे। टीम द्वारा टीबी मुक्त अभियान के तहत लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने, बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, टीबी के लक्षणों एवं बचाव के संबंध में जानकारी देने तथा सही समय पर उचित उपचार के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जाएगा। टीबी मुक्त अभियान का आगाज, पिथौरागढ़ की 252 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया

See also  वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

चिकित्सा विभाग द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में जनपद पिथौरागढ़ की 252 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 5 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी उन्मूलन से संबंधित सभी कार्यक्रमों का निरंतर एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

See also  राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बाद डॉ. मनीषा निगम ने फिर रचा वैश्विक उपलब्धि का इतिहास

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।