8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देवप्रयाग कांग्रेस ने किया महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम

देवप्रयाग कांग्रेस ने किया महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम

आज जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने जामणीखाल में मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के जामणीखाल क्षेत्र की महिला शक्ति के साथ आज संवाद किया गया जिसमें महिलाओं ने क्षेत्र में कई समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में सड़कें खस्ता हाल हैं, ग्वालना नगर क्षेत्र में स्कूल की समस्या है, स्कूल बंद हो रहे हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, पूरा क्षेत्र पानी की किल्लत से जूझ रहा है। विकास की गति बहुत धीमी पड़ी हुई है,आज मनरेगा जैसा गारंटी कानून में काम नहीं मिल पा रहा हैं लगातार फेस मैपिंग व जिओ ट्रैकिंग की वजह से प्रत्येक गरीब मजदूर इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है क्षेत्रीय विधायक ने लगातार क्षेत्र की जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया महिलाओं ने कहा कि विधायक ने कहा था कि हम एन सी सी की जगह रोजगार परक संस्थान लेकर आएंगे लेकिन आज तक इस पर कोई बात नहीं हुई संस्थान खुलने तो बहुत दूर की बात है। क्षेत्र में फल पट्टी की बात कर 2022 के चुनाव में वोट बटोरे गये लेकिन आज तक फल पट्टी नहीं खुली। लगातार महिला अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। देवप्रयाग कांग्रेस ने किया महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम

See also  SIR के तहत छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने को लेकर पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

भाजपा द्वारा महिलाओं को सिर्फ साड़ी, चद्दर देकर गुमराह किया जा रहा है। महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूजा रावत व बीना पंवार ने मात्र शक्ति से संवाद करते हुए क्षेत्र में परिवर्तन कर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज तक देश में जितने भी संस्थान खुले सब कांग्रेस ने खोले भाजपा सिर्फ कांग्रेस सरकार में बनी। जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है और मनरेगा जैसे कानून को खत्म कर उन्होंने गरीबों को खत्म करने का काम किया। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राणा,अनीता रावत व रीना भटगाई ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मातृशक्ति के सामने रखते हुए आवाहन किया की आने वाले विधानसभा चुनाव में इन समस्याओं का तभी समाधान होगा जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी इसके लिए मातृशक्ति प्रत्येक गांव में प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें।

See also  मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

इस अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीना पावर,पूजा रावत,अनीता रावत,रीना भटगांई, मोहनानंद डोभाल,राजेंद्र सिंह चंद, मंगतराम मटियाल, शशि प्रकाश भट्ट, मकान सिंह चौहान,सुरेश राणा, वीर सिंह पवार, पूरन पवार, धनवान सिंह, रामलाल नौटियाल, अनिल कुमार, शोभन सिंह भंडारी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।