संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 327 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।। के तहत आज कोलकाता से आए पर्यटकों ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया ।तथा कहा कि इस आवास गृह में प्रवेश करते ही उन्हें शांति की अनुभूति हुई और एक प्रकृति का अनोखा सौंदर्य यहां पर देखने को मिला। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक
सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन
देहरादून में हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत, सीएम धामी ने भी की शिरकत