23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

त्रिवेंद्र रावत ने किया अपने हाथों अपना विकास संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन

त्रिवेंद्र रावत ने किया अपने हाथों अपना विकास संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन

देवभूमि विकास संस्थान एवं पर्यटक गृह आवास उद्यम सहकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 मई 2025 को जयहरीखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल में “अपने हाथों – अपने विकास” विषय पर संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमशीलता, स्वरोज़गार तथा नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। त्रिवेंद्र रावत ने किया अपने हाथों अपना विकास संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि हरिद्वार से सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग, नवाचार, स्वरोज़गार और महिला सशक्तिकरण के ज़रिए ही वास्तविक विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने की।

See also  भाजपा कार्यसमिति की बैठक मे हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

संवाद कार्यक्रम में स्थानीय युवा उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्वरोज़गार से जुड़े लोगों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, चुनौतियाँ और समाधान साझा किए, जिससे नीति-निर्माताओं को जमीनी स्तर की वास्तविकताओं से रूबरू होने का अवसर मिला।

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा सफल उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने खुले मन से विचार रखे और अधिकारियों से संवाद स्थापित किया।

समापन भाषण में ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल देते हुए स्थानीय स्तर पर नवाचार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

See also  चंपावत के पशुपालकों ने 25 नवम्बर को किया तालाबंदी का ऐलान, किसान मंच ने दिया समर्थन, पूरे उत्तराखंड में आंदोलन का आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख प्रतिभागियों में दिनेश रावत, कृति रावत, नम्रता कंडवाल, यशवंत सिंह, विक्की रावत, सोनिका रावत, सिद्धार्थ सेमवाल, उदय रावत जैसे प्रेरणादायक उद्यमियों के साथ-साथ “जय माँ काली”, “जय भैरों बाबा”, “ताड़केश्वर”, “रघुनाथ मंदिर मोहल्ला”, “ओम शांति”, एवं “उन्नति” महिला स्वयं सहायता समूहों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा रोजगारपरक सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।

Ad 2
See also  देहरादून में कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन