15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में 5 जून से 25 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाएगा जिला निर्वाचन कार्यालय

चमोली में 5 जून से 25 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाएगा जिला निर्वाचन कार्यालय

जिला निवार्चन कार्यालय की ओर से जनपद में आगामी 5 जून (पर्यावरण दिवस) से 25 जुलाई (हरेला पर्व) तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। जिसे लेकर गुरुवार को अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।कार्यक्रम के आयोजन के लिए एडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल ने बताया की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 5 जून से 25 जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसील परिसर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और 592 मतदान बूथों पर 10-10 पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। बताया कि कार्यक्रम को रोस्टर के आधार पर आयोजित किया जाएगा।

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग

#ChamoliNews