पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा पांचवें दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों का माला पहनाकर व जूस पिलाकर स्वागत किया गया।। यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल में।। एक दिया शहीदों के नाम।। के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन किय।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए हिमालय बचाओ शपथ दिलाई व शपथ रजिस्टर भरवाया ।यात्रियों नेपर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। यात्रियों को गुंजी में बन रहे।।यादों के जंगल में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए यात्रियों ने निगम द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रियों का स्वागत करने वालों में पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी ,कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह वेद प्रकाश ,पदम सिंह हर सिंह शेर सिंह सौरव खोलिया गोपाल बिष्ट सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
DM चमोली ने चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर कुछ समीक्षा
डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा, तय वक्त पर काम करने के आदेश
रसोई गैस के संकेट को लेकर गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब