जिला प्रशासन की ओर से आज गैरसैंण विकास खंड के दूरस्थ गांव टेंटुणा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की ओर से 112 शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी केके पंत द्वारा ग्रामीणों की अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया ।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गयी । होम्योपैथिक विभाग के चिकित्सकों ने 52, आयुर्वेदिक विभाग ने 37 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीणों के दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के 1-1 आवेदन लिए गए।
#ChamoliNews

More Stories
आईएमए की पासिंग आउट परेड में दिखा जोश
UKSSSC की परीक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग में पुख्ता इंतजाम
मानसून से निपटने की तैयारी को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की ट्रेनिंग