12 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मसूरी में होटल जला, हादसा या साजिश?

मसूरी में होटल जला, हादसा या साजिश?

मसूरी में कैमल बैक रोड रॉक्सी होटल के पास सीडस रिंक होटल में भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में लग गई परन्तु आग काफी भीषण थी जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा मसूरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का मदद के लिये बुलाया गया जिसके बाद आईटीबीपी पुलिस बल के जवान दो फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं होटल के कर्मचारी मनवीर भंडारी और दीपक कुमार ने बताया कि रात को वो होटल के स्टाफ रूम में सो रहे थे कि देर रात को होटल के मालिक अनिरुद्ध प्रताप ने उनको फोन किया कि होटल में आग लग गई है और वह अपने कमरे में फंस गए हैं जिसके बाद उनको निकालने के लिये होटल कर्मचारी उनके कमरे की छत से कमरे पर पहुंचे और खिड़की के शीशे को तोड कर मालिक को बाहर निकाला गया। इस दौरान होटल का कर्मचारी घायल हो गया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नही पाया गया था। भीषण आग को देखते हुए मसूरी फायर सर्विस द्वारा देहरादून से भी दो फायर टेंडर बुलाये गए। होटल के नीचे खड़ी गाड़ियों में से दो गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई।

See also  SIR को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप

आग कैसे लगी?

बताया जा रहा है कि होटल में पुनर्निर्माण का काम चल रहा था, देर रात को शॉर्ट सर्किट से होने से पूरा हादसा हुआ है। होटल पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुका है और सड़क किनारे का हिस्सा कभी भी गिर सकता है जिससे सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा लोगो की आवजाही पर रोक लगा दी गई है। मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ले कहा द रिंक होटल में देर रात को आग लगी थी और आग ने देखते ही देखते भीषण रूप् ले यिा जिससे होटल का काफी भाग जल कर खाक हो गया वह इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के द्वारा आपस में समाजस्य बनाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों की माने द रिंक काफी पुराना होटल हुआ करता है जिसमें अक्सर स्केटिंग के कई प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी और यह भारत का सबसे ऐतिहासिक स्केटिंग रिंक माना जाता था वह इस रिंक होटल में कुश्ती भी आयोजन की जाती थी जिसमें 70 के दशक में किंग कोंग और दारा सिंह के बीच में कुश्ती भी आयोजित हुई थी जिसको देखने के लिए मसूरी देहरादून और आसपास के लोग काफी संख्या में आते थे और इस कुश्ती को दारा सिंह ने जीता था।

See also  आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल