16 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पीएम का जन्मदिन, सीएम ने लगाई दौड़

पीएम का जन्मदिन, सीएम ने लगाई दौड़

देहरादून की सड़कों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दौड़ लगाते नज़र आए। सुबह सुबह धामी और बीजेपी के कुछ नेता, कार्यकर्ता रेस लगाते दिखे। मौका पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित मैराथन का था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आयोजित जी20 समिट में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा। उन्होंने भारत के श्री अन्न को भी वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।

See also  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार

उत्तराखंड को केंद्र से पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकि क्षेत्र सभी में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

See also  उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर NSUI ने उठाए सवाल, हरक सिंह रावत ने भी साधा निशाना
Ad 1