6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में लोक कलाकारों से जुड़ा अहम फैसला

उत्तराखंड में लोक कलाकारों से जुड़ा अहम फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लोक संस्कृति के संवर्धन से जुड़े सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों के व्यापक हित में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु मार्ग दुर्घटना की स्थिति में लोक कलाकारों का दुर्घटना बीमा (इंश्योरेंस) किये जाने की घोषणा करते हुए निर्देश दिये हैं कि संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन एवं भुगतान संस्कृति निदेशालय से किया जाए। उत्तराखंड में लोक कलाकारों से जुड़ा अहम फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले हमारे संस्कृति कर्मी हमारी पंरम्परागत लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं लोक कला को पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं | राज्य सरकार सांस्कृतिक दलों से जुडे कलाकारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी कार्य जारी रहेगा |

See also  झनकट में सीएम ने रुकवाया काफिला, सुनीं लोगों की समस्याएं