8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जोशीमठ में आपदा सुरक्षा को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

जोशीमठ में आपदा सुरक्षा को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

जोशीमठ में आपदा सुरक्षा कार्यों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रेखीय विभागों की बैठक ली। इस दौरान सुरक्षा कार्यों और भूमि अधिग्रहण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जोशीमठ में आपदा सुरक्षा को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बैठक के दौरान लोनिवि, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि निर्माण कार्य से एक-दूसरे विभागीय कार्य प्रभावित न हों। वहीं इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी को नगर के प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य को लेकर किए संयुक्त निरीक्षण की जानकारी लेते हुए शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही। साथ सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थानीय प्रभावितों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा कार्य को लेकर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत योजना के अनुसार शीघ्र जोशीमठ नगर में सुरक्षा कार्य शुरू किए जा सकें।

See also  चमोली में डीएम के जनता दरबार में 27 लोगों ने रखीं समस्याएं