थराली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि थराली में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर तुरंत संज्ञान लिया गया और तीनों इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। यह बड़ी लापरवाही का मामला है।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी जनता के हितों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विकास कार्यों में ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण के दौरान जो धन बर्बाद हुआ है, उसकी भरपाई वही ठेकेदार करेगा, जिसे पुल निर्माण का टेंडर मिला था। जनता की मेहनत की कमाई की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा