पिथौरागढ़ में बीजेपी को मजबूती देने और हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहीं भागीरथी पुनेड़ा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। भागीरथी पुनेड़ा बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से थीं यानी उन्होंने उस दौर से ही पार्टी के लिए काम किया जब देशभर में कांग्रेस का दबदबा था। मगर भागीरथी देवी ने कभी संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा।
तमाम चुनौतियों और विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने पार्टी के लिए सेवा भाव से काम किया। गांव गांव जाकर बीजेपी की अलख जगाई और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। पिथौरागढ़ में बीजेपी की मजबूती के लिए भागीदारी पुनेड़ा के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। 85 साल की उम्र में भी भागीरथी पुनेड़ा में संगठन को लेकर काफी जज्बा था। वो अपने परिजनों और कार्यकर्ताओं से बीजेपी की गतिविधियों को लेकर हमेशा जानकारी लेती रहतीं थीं।
बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों और नेताओं ने भागीरथी पुनेड़ा के निधन पर शोक जाहिर किया। भागीरथी पुनेड़ा ने सोमवार (9 जून) को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पिथौरागढ़ बीजेपी ने अपना एक बेहद पुराना और मजबूत स्तंभ खो दिया है।

More Stories
देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा, सरकार पर बोला तीखा हमला
सीएम धामी का पिथौरागढ़ दौरा, करोड़ों की विकास योजनाओं की थी सौगात
सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश