8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‌ की तैयारियां तेज

गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‌ की तैयारियां तेज

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आज अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैण में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर सचिव ने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‌ की तैयारियां तेज

उन्होंने बताया कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 देशों के राजदूत प्रतिभाग करेंगे साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और प्रचार-प्रसार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

See also  हल्द्वानी शुद्धिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ आमजनमानस के द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को 19 जून तक सारी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं । बरसात के मौसम को देखते हुए जर्मन हेंगर की व्यवस्था करने, साउंड सिस्टम और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण,पुलिस उपअधीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद थे।

See also  धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ