मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा एवं नीति टिम्मरसैंण के विकास कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू होने से लेकर कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित करते हुए PERT Chart तैयार किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि हस्तांतरण एवं अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया में तेजी लाएं। कैंची धाम में नया पैदल पुल और जादूंग में Festive Ground आदि का कार्य समय से पूर्ण कराए जाने हेतु यदि श्रमिकों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो बढ़ाए जाएं।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग