23 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर हादसा ज्योति रौतेला ने सरकार पर बोला हमला लगाया लापरवाही का आरोप

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर हादसा ज्योति रौतेला ने सरकार पर बोला हमला लगाया लापरवाही का आरोप

आज उत्तराखंड की केदार घाटी में एक और हेली दुर्घटना में 7  निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस मुद्दे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्येयोति में ने धामी सरकार पर तीखा हमला बोला है। ज्चायोति में ने कहा कि ये इस साल चारधाम यात्रा के दौरान अब तक की पांचवीं हेली दुर्घटना है, और राज्य में फिर एक बार यह सवाल गूंज रहा है – क्या उत्तराखंड की भाजपा सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है?

रौतेला ने कहा चारधाम यात्रा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आत्मा है, लेकिन दुर्भाग्यवश इस यात्रा का संचालन अब जानलेवा अव्यवस्था और लापरवाही का प्रतीक बन गया है। मई-जून 2025 के बीच, अब तक 5 बड़ी हेली दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 15 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं, और यात्रियों की कुल मौतों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। और तब भी — सरकार का ध्यान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नहीं, विज्ञापन, फोटोशूट, और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में लगा है।

See also  चुनावी मोड में कांग्रेस, बदरीनाथ से गणेश गोदियाल की अगुवाई में शुरू हुई न्याय यात्रा

सरकार मौन क्यों है? जवाबदेही कहां है?

• हेलीकॉप्टर कंपनियों को खराब मौसम में उड़ान की अनुमति क्यों दी जा रही है?

• हर हादसे के बाद “जांच के आदेश” की रस्म अदायगी होती है, लेकिन सुधार क्यों नहीं?

• यात्रियों की मृत्यु के बाद शोक नहीं, संवेदना नहीं, नीतिगत बदलाव तक नहीं — आखिर कब तक?

ज्योति रौतेला ने कहा कि लापरवाही नहीं, ये राजकीय विफलता है। ये प्रशासनिक गलती नहीं, ये सरकार की प्राथमिकताओं का कड़वा सच है।

महिला कांग्रेस की मांग

1. हर हेलीकॉप्टर दुर्घटना की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए।

2. चारधाम में ऑपरेट कर रही सभी कंपनियों का फुल टेक्निकल ऑडिट हो।

See also  एमडीडीए का बड़ा एक्शन, एक साथ पांच जगहों पर की सीलिंग की कार्रवाई

3. हेलिपैड्स, मौसम प्रणाली और एयर ट्रैफिक नियंत्रण में कठोर मानक लागू किए जाएं।

4. मृत यात्रियों के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

5. सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जाएं और आपराधिक मामला दर्ज हो।

ज्योति रौतेला ने कहा कि श्रद्धा का ये अपमान अब और नहीं सहा जाएगा चारधाम यात्रा में जाना लोगों के लिए एक आध्यात्मिक संकल्प होता है। लेकिन इस राज्य में, यह संकल्प अब सरकारी लापरवाही के कारण मृत्यु का खतरा बनता जा रहा है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री जी, यदि आपके पास जनता की सुरक्षा को लेकर कोई योजना नहीं है, तो यह जनता तय करेगी कि आपकी सत्ता में रहने का कोई अधिकार है या नहीं। श्रद्धांजलि उन सभी दिवंगत तीर्थयात्रियों को, और प्रण ये कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे।

See also  देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन