20 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने की सचिव समन्वय समिति की बैठक

मुख्य सचिव ने की सचिव समन्वय समिति की बैठक

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव समन्वय तथा जनपद से संबंधित मुद्दों के समाधान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जनपदों से संबंधित विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के संबंध में मुख्य सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मुख्य सचिव ने सभी जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों के समुचित प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीपैड के संबंध में जहां-जहां कॉर्डिनेट में भिन्नता आ रही है, उसका मौका मुआयना करते हुए वास्तविक मेजरमेंट के अनुसार रिपोर्ट प्रेषित करें।

See also  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार प्रकोष्ठ की बैठक में गणेश गोदियाल ने बीजेपी की नीति और नीयत पर उठाए सवाल

मुख्य सचिव ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा इसके सुधारीकरण के संबंध में निर्देशित किया कि यदि कहीं पर इस संबंध में कोई समस्या हो तो ऐसे मार्गों का मौका मुआयना करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी जनपद में जेसीबी संचालकों के आपदा प्रबंधन से संबंधित कोई भुगतान अवशेष है तो उसका तुरंत भुगतान करना सुनिश्चित करें तथा यदि धनराशि उपलब्ध नहीं है तो इसका आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव प्रेषित करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण से संबंधित प्रस्तावों को शासन को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने हेतु यदि विभाग के पास बजट की उपलब्धता है, तो पहले उसका सदुपयोग करें। यदि अतिरिक्त धनराशि की जरूरत है तभी प्रस्ताव बनाएं।

See also  चारधाम यात्रा और अगले साल होने वाले कुंभ को लेकर समाजसेवी दीप चंद्र पाठक का ज्ञापन, सरकार से की परिवहन व्यवस्था में सुधार की मांग

 

You may have missed