मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहियाहेड हेलीपैड एवं खटीमा में अपने निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

More Stories
सीएम धामी ने खटीमा में छठ पूजा में शिरकत की
विधि-विधान से बंद हुए द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट
जनगणना के दूसरे चरण का शुरुआत,सीएम धामी ने सपरिवार की स्व गणना