23 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऐतिहासिक पूर्णागिरी मेले का हुआ समापन

ऐतिहासिक पूर्णागिरी मेले का हुआ समापन

विगत 15 मार्च से प्रारंभ होकर तीन माह तक चले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत समापन रविवार को हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंपावत श्री नवनीत पांडे ने मां पूर्णागिरि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की व जनपदवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। ऐतिहासिक पूर्णागिरी मेले का हुआ समापन

ठुलीगाड़ कार्यक्रम स्थल पर आयोजित समापन समारोह में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, पर्यावरण मित्रों आदि को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सभी के बेहतर समन्वय और सेवा भावना से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो सका।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में सुविधाओं के विकास हेतु अनेक घोषणाएं की गई हैं। जिनके अंतर्गत पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, संचार, पार्किंग, हेलीपैड और सुविधा केंद्रों के निर्माण सहित एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

See also  दलेर मेहंदी विवाद पर सियासत तेज, उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग

मां पूर्णागिरि धाम में आस्था और भक्ति के इस अनुपम संगम में अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें 6.78 लाख पुरुष, 3.78 लाख महिलाएं, 7.83 लाख वरिष्ठ नागरिक और 18.23 लाख बच्चे शामिल हैं। समापन अवसर पर मंदिर समिति की ओर से जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, एएमए जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी, मंदिर समिति के सदस्य अन्य पदाधिकारी, पुलिस जवान, पीआरडी, होमगार्ड समेत भारी संख्या में श्रद्धालु एवं विभिन्न विभागों के कार्मिक आदि मौजूद रहे।

See also  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश