प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति हेतु प्रार्थना की। प्रधामंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि घटना के बाद तत्काल उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि साथ ही, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए “कमांड एंड कॉर्डिनेशन सेंटर” की स्थापना की जाएगी।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन