7 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारघाटी हेलीकॉप्टर हादसे पर पीएम मोदी ने सीएम धामी से लिया अपडेट

केदारघाटी हेलीकॉप्टर हादसे पर पीएम मोदी ने सीएम धामी से लिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति हेतु प्रार्थना की। प्रधामंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।केदारघाटी हेलीकॉप्टर हादसे पर पीएम मोदी ने सीएम धामी से लिया अपडेट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि घटना के बाद तत्काल उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि साथ ही, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए “कमांड एंड कॉर्डिनेशन सेंटर” की स्थापना की जाएगी।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण