12 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मेहनत और लगन का मिला फल, इंटर कॉलेज सातशिलिंग के बच्चों ने क्या मुकाम हासिल किया?

मेहनत और लगन का मिला फल, इंटर कॉलेज सातशिलिंग के बच्चों ने क्या मुकाम हासिल किया?

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक इंटर कॉलेज सातशिलिंग के 2 छात्रों को अपनी मेहनत, लगन और हुनर की बदौलत आगे बढ़ने का मौका मिला है। स्कूल के छात्र साहिल कुमार और संदीप का अंडर 17 राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए सलेक्शन हुआ है। इससे पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है साथ ही दूसरे छात्रों में भी मेहनत से आगे बढ़ने का जज्बा जगा है।

दोनों खिलाड़ी पहले भी कर चुके हैं कमाल

साहिल कुमार चौथी बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा कर रहे हैं जबकि संदीप को दूसरी बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला है। खास बात ये है कि स्पोर्ट्स कॉलेज में तमाम सुविधाएं हासिल करने वाले खिलाड़ियों के बीच इंटर कॉलेज के 2 छात्र अपने टेलेंट के दम पर स्टेट चैंपियनशिप के लिए सलेक्ट हुए हैं।

See also  सीएम धामी ने दिवंगत जसपाल राणा की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

स्पोर्ट्स टीचर का अहम रोल

साहिल और संदीप के सलेक्शन के पीछे इंटर कॉलेज सातशिलिंग के पीटीआई ललित मोहन भट्ट की भी काफी मेहनत है। बताया जा रहा है कि ललित मोहन भट्ट की अगुवाई में बीते  2 वर्षों में अभी तक 12 से विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।

 

Ad 1
See also  सीएम धामी बोले SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष