6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में रिटायर हुए पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

रुद्रप्रयाग में रिटायर हुए पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

28 फरवरी 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र को उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई है।

इन्होने दशकों तक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन से पुलिस विभाग को आलोकित किया है। आयोजित हो रहे विदाई समारोह का माहौल उस वक्त अत्यंत भावुक हो उठा, जब साथियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए सुनहरे पलों को याद किया। रुद्रप्रयाग में रिटायर हुए पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

विदाई की इस घड़ी में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा कि एक पुलिसकर्मी के लिए वर्दी उतारना केवल सेवा का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय व जीवन की नयी पारी की शुरुआत है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अनुभव और विषम परिस्थितियों में उनके धैर्य की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी पारिवारिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

See also  CM धामी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में की शिरकत

पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुए विदाई समारोह में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रकाश, जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी उपस्थित रहे। 🤝 वहीं पुलिस कार्यालय सभागार में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जनपद के सभी कोतवाली, चौकी, शाखा व इकाई प्रभारी मौजूद रहे।

 

Ad 1
See also  मदरसों के खिलाफ धामी के आदेश पर एक्शन जारी