20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन महासम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस श्री नवीन जोशी द्वारा किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा जनता से निरंतर संवाद पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता से काम करने की आवश्यकता है। कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनावी अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।

See also  सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर जाना होगा।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस नवीन जोशी ने कहा कि परिवर्तन महासम्मेलन में जिस तरह से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित हुए हैं, वह कैंट विधानसभा में संगठन की सक्रियता और जनता से जुड़ाव को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुःख और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का कार्य कर रहे हैं। कैंट विधानसभा में परिवर्तन और विकास के संकल्प के साथ वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी मजबूती से प्रस्तुत कर रहे हैं।

See also  सीएम धामी का कल बदरीनाथ दौरा

नवीन जोशी ने कहा कि आने वाले समय में कैंट विधानसभा के प्रत्येक बूथ और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचकर जनसंवाद को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ट्विंकल अरोड़ा वैभव राजेंद्र शाह प्रतिमा सिंह सुजाता पॉल गरिमा मेहरा दसौनी रामकुमार वालिया लालचंद शर्मा दीप वोहरा जसविंदर सिंह गोगी,संगीता गुप्ता कोमल वोहरा अभिषेक तिवारी जितेंद्र तनेजा राजीव प्रजापति राजीव पुंज राजेश शर्मा दीवान सिंह बिष्ट संजय भारती विमलेश अनिता दास रामकुमार थपलियाल वीरेश कुमार सुशीला बेलवाल दानिश ख़ान मधु देवी शोएब जगदीश धीमान मंजू त्रिपाठी अजीत शर्मा संजय शर्मा मदन लाल पिया थापा संग्राम पुंडीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

See also  DM चमोली ने जोशीमठ सीवरेज और पेयजल योजना की समीक्षा की