7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने की डिजिटाइजेशन के काम की समीक्षा

डीएम चमोली ने की डिजिटाइजेशन के काम की समीक्षा

यूएसओएफ स्कीम के तहत चमोली में डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे कार्यों की जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जिले के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित बीएसएनएल 4जी मोबाइल टावर शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था से कहा कि स्थल चयन, बिजली कनेक्शन, भूमि समन्वय और अन्य प्रशासनिक प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शीघ्र टावर के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि आपदा के दौरान कनेक्टिविटी प्रभावित न हो।

जूनियर टेलिकॉम अधिकारी ने जानकारी दी कि यूएसओएफ के तहत चमोली के अनसूया, हडुंग लगा सेजी, सकण्ड में टावरों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। बताया कि गौणा चक धारकुमाला, भ्यूंडार, द्रोणागिरी और पेंग चकलाता‌ में मार्ग के संकरे होने के चलते उपकरणों को ले जाने में हो रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्य की जानकारी दी।

See also  देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश

#BSNL4G