यूएसओएफ स्कीम के तहत चमोली में डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे कार्यों की जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जिले के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित बीएसएनएल 4जी मोबाइल टावर शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था से कहा कि स्थल चयन, बिजली कनेक्शन, भूमि समन्वय और अन्य प्रशासनिक प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शीघ्र टावर के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि आपदा के दौरान कनेक्टिविटी प्रभावित न हो।
जूनियर टेलिकॉम अधिकारी ने जानकारी दी कि यूएसओएफ के तहत चमोली के अनसूया, हडुंग लगा सेजी, सकण्ड में टावरों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। बताया कि गौणा चक धारकुमाला, भ्यूंडार, द्रोणागिरी और पेंग चकलाता में मार्ग के संकरे होने के चलते उपकरणों को ले जाने में हो रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्य की जानकारी दी।
#BSNL4G

More Stories
ऋषिकेश में कांग्रेस ने व्यापारियों का मुद्दा उठाया, ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की मांग
पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी का फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने दिल्ली में किया अभिनंदन
डीएम पिथौरागढ़ का पीडब्ल्यूडी दफ्तर में छापा, नदारद मिले कर्मचारी, भेजा गया कारण बताओ नोटिस