7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस‌ में शामिल हुए आईटीबीपी के पूर्व कमांडेंट ओम गुरुंग

कांग्रेस‌ में शामिल हुए आईटीबीपी के पूर्व कमांडेंट ओम गुरुंग

अर्ध सैनिक बल इंडो तिब्बत बोर्डर पुलिस के अवकाश प्राप्त कमांडेंट ओम गुरुंग ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों सिद्धांतों पर भरोसा व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने गुरुंग को सदस्यता ग्रहण करवाई व पार्टी का पटका पहना कर उनको विधिवत पार्टी में शामिल किया। धस्माना ने इस अवसर पर कहा कि गुरुंग जैसे बहादुर पूर्व सैन्य अधिकारी के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी । गुरुंग ने कहा कि बड़ी संख्या में अर्द्ध सैन्य बलों व सैन्य बलों के अवकाश प्राप्त अधिकारी व सैनिक आने वाले दिनों में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सैन्य बलों के हित में कम किया है ।

See also  बदरीनाथ धाम यात्रा की तैयारी तेज