अर्ध सैनिक बल इंडो तिब्बत बोर्डर पुलिस के अवकाश प्राप्त कमांडेंट ओम गुरुंग ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों सिद्धांतों पर भरोसा व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने गुरुंग को सदस्यता ग्रहण करवाई व पार्टी का पटका पहना कर उनको विधिवत पार्टी में शामिल किया। धस्माना ने इस अवसर पर कहा कि गुरुंग जैसे बहादुर पूर्व सैन्य अधिकारी के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी ।
गुरुंग ने कहा कि बड़ी संख्या में अर्द्ध सैन्य बलों व सैन्य बलों के अवकाश प्राप्त अधिकारी व सैनिक आने वाले दिनों में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सैन्य बलों के हित में कम किया है ।

More Stories
ऋषिकेश में कांग्रेस ने व्यापारियों का मुद्दा उठाया, ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की मांग
पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी का फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने दिल्ली में किया अभिनंदन
डीएम पिथौरागढ़ का पीडब्ल्यूडी दफ्तर में छापा, नदारद मिले कर्मचारी, भेजा गया कारण बताओ नोटिस