18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

24 जून को गृहमंत्री अमित शाह के साथ होने वाली बैठक की तैयारी मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

24 जून को गृहमंत्री अमित शाह के साथ होने वाली बैठक की तैयारी मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद (CZC) में राज्य की ओर से रखे जाने वाले बिंदुओं की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पंचायतीराज विभाग, राज्य वित्त आयोग के दिशा निर्देशों की एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

सीएस ने पंचायत को अपने रेवेन्यू सोर्स जनरेट करने के लिए तीन माह के भीतर नियमावली बनाने के निर्देश दिए। नागरिकों को ग्राम पंचायत स्तर पर सभी महत्वपूर्ण सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी देने के लिए ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार और तत्काल पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित योजना और कार्यक्रमों के इंप्लीमेंटेशन का स्तर इंप्रूव करने के निर्देश दिए। ताकि कुपोषण, अल्प पोषण, वेस्टिंग, कम वजनी इत्यादि बाल विकास के अवरोधों में कमी लाई जा सके।

See also  सीएम धामी ने हरिद्वार में लगाई मुख्य सेवक की चौपाल

उन्होंने कहा कि इससे संबंधित इंडिकेटर के सूचकांक को भी बेहतर किया जा सके। बैठक में सीएस ने फूड सेफ्टी विभाग को संबंधित भर्ती बोर्ड को सैंपलिंग और एनफोर्समेंट पदों की भर्ती का अधियाचन प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्रता से पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी की जाए।

इस संबंध में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सचिव और संबंधित जिलाधिकारी सैंपलिंग और इससे संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह इसकी समीक्षा बैठक आयोजित कर पेंडिंग कार्यों को शीघ्रता से निपटाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों और महिलाओं से संबंधित अपराधों में कमी लाने के लिए पोक्सो एक्ट तथा रेप के मामलों में तेजी से इन्वेस्टिगेशन पूरा करें। फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों का भी तेजी से निस्तारण कर हेड क्वार्टर तथा जनपद दोनों स्तर पर इन मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम

मुख्य सचिव ने “अर्बन मास्टर प्लान” से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करते हुए सभी टाउन्स में लैंड अवेलेबिलिटी की आख्या प्रस्तुत करने तथा अर्बन एरिया में अफॉर्डेबल आवास देने की सभी स्कीम का लाभार्थियों की अलग-अलग श्रेणी के अनुसार विवरण देने के निर्देश दिए।

स्मार्ट मीटर की प्रगति के संबंध में मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए कि घरेलू उपभोक्ताओं के यहां जुलाई तक तथा कमर्शियल उपभोक्ताओं के यहां सितंबर तक टारगेट पूरा करें।

उन्होंने पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) को “किसान समृद्धि केंद्र” के रूप में परिवर्तित करने के लिए (पैक्स के कंप्यूटरीकरण, माइक्रो एटीएम वितरण, मल्टी परपज पैक्स स्थापन इत्यादि) के कार्यों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

See also  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

मुख्य सचिव ने ग्राम्य विकास और लोक निर्माण विभाग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के टारगेट को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी सर्विस रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम नम्बर- 112 की गुणवत्ता में और सुधार करते हुए इसको अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने आयुष्मान योजना के संबंध में निर्देश दिए कि अन्य राज्यों के सापेक्ष तुलनात्मक प्रगति का विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।