19 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुई रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली

गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुई रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली सोमवार को विधि-विधान के साथ उनके शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में विराजमान हो गई। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुई रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली

शनिवार को रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाने के बाद भगवान की उत्सव डोली पैदल यात्रा करते हुए सोमवार को गोपेश्वर पहुंची। गोपीनाथ मंदिर पहुंचने पर ढोल-दमाऊ की गूंज और भजन-कीर्तन के बीच डोली का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

अब आगामी छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की नियमित पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर में ही संपन्न होगी। शीतकाल में श्रद्धालु गोपेश्वर पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

इस वर्ष यात्रा काल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्रनाथ धाम पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कपाट बंद होने के साथ ही भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा परंपरा का शुभारंभ हो गया है।

 

See also  पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से की मुलाकात, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित
Ad 1