4 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डोईवाला चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन में 40 फीसदी कटौती का आदेश, आक्रोशित कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन

डोईवाला चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन में 40 फीसदी कटौती का आदेश, आक्रोशित कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन

डोईवाला चीनी मिल कर्मचारियों के करीब 40% तक वेतन कटौती के रोष में उनके द्वारा आज कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन किया गया ।  आज परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल द्वारा चीनी मिल पहुंचकर कर्मचारियों के प्रदर्शन को समर्थन दिया गया । डोईवाला चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन में 40 फीसदी कटौती का आदेश, आक्रोशित कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन

उनियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मिल कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की गई थी मगर भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का शोषण करने का काम किया है । कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा चीनी मिल कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ है । इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,सभासद गौरव मल्होत्रा व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे ।

See also  जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण