17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में मौसम खराब धीरेंद्र प्रताप बोले चारधाम यात्रा स्थगित करें सरकार

उत्तराखंड में मौसम खराब धीरेंद्र प्रताप बोले चारधाम यात्रा स्थगित करें सरकार

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के आसार की घोषणा को देखते हुए राज्य में चार धाम यात्रा फिलहाल स्थगित किए जाने को कहा है ।

उन्होंने कहा है कि इससे पहले की उत्तराखंड में कोई दुर्घटना घटे राज्य सरकार को तत्काल सतर्कता बरतनी चाहिए और इसके लिए ऐतिहातन कदम उठाए जाने चाहिए । उन्होंने कहा कि पहले ही देश विमान दुर्घटनाओं और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के दश को झेल रहा है। ऐसे में सरकार कोई समझदारी भरा कदम पहले ही समय से उठा ले यही राज्य और देश की जनता के हित में है।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए और लोगों की जान माल की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य में बढ़ रही भूस्खलन की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की है

See also  सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ किया