आज शाम करीब 4:12 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थान 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 4 यात्रियों की दबने की संभावना की सूचना है। उक्त स्थान पर SDRF, पुलिस, वन विभाग, मेडिकल टीम एवं पशु चिकित्सा टीम घटना स्थल पर मौजूद है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त NDRF टीम, राजस्व टीम घटना स्थल के लिए रवाना है।

एक घायल व्यक्ति का रेस्कयू कर PHC जानकीचट्टी में पहुँचाया गया हैं। जिसका उपचार किया जा रहा हैं। 108 एम्बुलेन्स तैनात हैं। जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, धामी ने भी दिए टिप्स
शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा