संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 356 वे दिन भी जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। के तहत आज उनके नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर पिथौरागढ़ में स्थित गुरना वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। और पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहेगा। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बसंत भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर किशोर पन्त हरसिंह शेर सिंह राजेंद्र सिंह, योगेश उपस्थित रहे।

More Stories
खटीमा में हेलीपैड पर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं
सीएम धामी ने अल्मोड़ा में दी 138 करोड़ रुपये की सौगात
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने धारचूला में अंतरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया