27 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी पर धामी का कड़ा एक्शन

यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी पर धामी का कड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त प्रशासनिक दृष्टिकोण और जवाबदेही सुनिश्चित करने की नीति के तहत, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के उपखण्ड अधिकारी (दोराहा, बाजपुर) ललित मोहन को राजस्व वसूली में लापरवाही और अत्यन्त खराब प्रदर्शन के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। ये कार्रवाई अधीक्षण अभियन्ता काशीपुर एवं अधिशासी अभियन्ता बाजपुर की संस्तुति पर की गई है।

निदेशक (परिचालन) यूपीसीएल ने बताया कि निलम्बन के पश्चात उन्हें कर्णप्रयाग स्थित कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। उनके दायित्व अब सहायक अभियन्ता गिरीश चन्द्र पाण्डे द्वारा अतिरिक्त रूप से निभाए जाएंगे। निलम्बन के दौरान  ललित मोहन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन के बराबर मिलेगा, जिस पर मंहगाई भत्ता भी अनुमन्य होगा।

See also  पिथौरागढ़ के सरकारी दफ्तरों में फोन पर बैन का मुद्दा गर्माया, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर ने डीएम पर तानाशाही करने का आरोप लगाया

उन्होंने बताया कि ललित मोहन को अन्य प्रतिकर भत्ते तभी देय होंगे जब वो ये प्रमाणित करेंगे कि वो उस मद में वास्तविक व्यय कर रहे हैं। साथ ही उन्हें यह शपथपत्र भी देना होगा कि वे किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय में लिप्त नहीं हैं। यह निर्णय राज्य सरकार की पारदर्शी और कड़ी कार्य संस्कृति को दर्शाता है।