20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनाए गए उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष, कांग्रेस ने कसा तंज

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनाए गए उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष, कांग्रेस ने कसा तंज

उत्तराखंड कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड भाजपा संगठन आज नेतृत्वहीनता के चरम संकट से जूझ रहा है। पार्टी को पूरे प्रदेश में ऐसा कोई दूसरा नेता नहीं मिला जिसे प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सके, और अंततः मजबूरी में महेंद्र भट्ट को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। यह स्थिति न केवल भाजपा की आंतरिक कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि उनके खुद के प्रचारित सिद्धांत “एक व्यक्ति, एक पद” की भी खुली अवहेलना है।

नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा का ये दोहरा चरित्र जनता के सामने बार-बार उजागर होता रहा है। जब बात सत्ता और पद की आती है, तो उनके आदर्श, नैतिकता और संगठनात्मक सिद्धांत सभी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाते हैं। महेंद्र भट्ट पहले से ही राज्यसभा सांसद हैं और अब दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाना यह दिखाता है कि भाजपा के पास कोई दूसरा भरोसेमंद या तैयार चेहरा ही नहीं है।

See also  विकासनगर में खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह निर्णय उत्तराखंड के युवाओं, कार्यकर्ताओं और भविष्य के नेतृत्व के लिए बेहद निराशाजनक है। वर्षों से पार्टी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को यह कदम सीधे तौर पर चोट पहुंचाता है।कांग्रेस पार्टी का ये मानना है कि भाजपा अब नैतिक और संगठनात्मक रूप से कमजोर हो चुकी है, और यही कारण है कि वो एक ही व्यक्ति पर दोहरी ज़िम्मेदारी डालने को मजबूर है।