21 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया ग्रामसभा अध्यक्ष का पद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया ग्रामसभा अध्यक्ष का पद

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर ने कार्यकर्ताओं को ग्रामसभा अध्यक्ष का पद दिया है। जिन्हें पदों से नवाजा उनमें मनोज कलूड़ा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, और किरण देवी को ग्रामसभा गढ़ी मयचक अध्यक्ष व जगमोहन सिंह रावत को छिद्रवाला ग्रामसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस का० अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुऐ पद पर मनोनीत किया गया ताकि निष्ठावान कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में ग्रामसभा के वार्ड स्तर पर जाकर कार्य करे और कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशियों की पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित कर सके ।

See also  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय

रमोला ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भी बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्त कर बूथों को मज़बूत किया जायेगा ताकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके । वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन लाल रतूड़ी व भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन से प्रत्येक ग्रामसभा से नये कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा और वरिष्ठ काग्रेसजनों के घर जाकर उनका मार्गदर्शन के साथ संगठन को मजबूती दी जायेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर आंदोलित कर जन समस्याओं को उठाया जायेगा । साथ ही वृहद स्तर पर आम जन को संगठन के साथ जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया ग्रामसभा अध्यक्ष का पद

See also  पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से की मुलाकात, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुऐ कार्य करने का वचन लिया और उनको ज़िम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।

स्वागत करने वालों में युवा कार्यकर्ता के पूर्व प्रदेश सचिव रमेश रांगढ, पूर्व प्रधान सतीश रावत, अर्जुन रांगढ, अवनीश साह, मनोज कलूड़ा, जगमोहन सिंह रावत, जतिन राणा,किरण देवी, मनीष व्यास, वीरपाल राणा, रोहित नेगी, संदीप सिंह, अजय धस्माना, शांति देवी, सुमित चौधरी, शंभु चौहान, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Ad 2
See also  पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान गढ़वाल मंडल प्रभारी बनाए गए