चमोली जनपद की नंदानगर तहसील के आपदा प्रभावी धुर्मा, सेरा एवं मोख मल्ला गांवों में मंगलवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर राहत अभियान चलाया गया। गांवों आपदा के चलते प्रभावित 13 आवासीय भवनों और गौशाला का नियमानुसार मुआवजा वितरित किया गया है।
वहीं 4 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मोख में शिफ्ट किया गया है। साथ ही आपदा से प्रभावित कृषि व बागवानी और सरकारी परिसंपत्तियों ने नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

More Stories
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत