मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया।
कुशीनगर में सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल की कलश यात्रा को मुख्यमंत्री ने रवाना किया।

इस दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री विनय राय और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, उत्तराखंड पवेलियन में झलक रही देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत
सीएम धामी ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार